फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2372 applied for PM Suryaghar Yojana, 161 got benefit

Shamli News: पीएम सूर्यघर योजना में 2372 ने किया आवेदन, 161 को मिला लाभ

Thu, 07 Nov 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 07 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
2372 applied for PM Suryaghar Yojana, 161 got benefit
शामली। पीएम सूर्यघर योजना के तहत जिलेभर में अब तक 2372 लोगों ने आवेदन किया है, जिनमें से 161 को योजना का लाभ दिया जा रहा है। लोगों को योजना के बारे में जानकारी देकर लाभ उठाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

शामली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजेश तोमर ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के लिए आवेदन के लिए लाभार्थी के नाम बिजली का कनेक्शन जरूरी है जो उसके परिवार पहचान पत्र से लिंक हो। आवेदन के लिए अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र से संपर्क किया जा सकता है। आवेदन से पहले व्यक्ति के पास पंजीकृत मोबाइल नंबर जरूरी है जिस पर ओटीपी जाएगा। आवेदन के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर पीएम सूर्य घर के लिंक पर क्लिक करने उपरांत पीपीपी आईडी डालकर पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी जाएगा, जिसका लिंक पर डालकर सत्यापित करना होगा। उसके बाद बिजली उपभोक्ता का सारा ब्योरा खुद खुल जाएगा। ईमेल आईडी व पिछले वित्त वर्ष का ब्योरा डालकर फॉर्म पूरा किया जा सकता है। बताया कि लगातार रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या जिले में बढ़ रही है।
विज्ञापन


- योजना के लिए आवेदन करें
इस योजना के तहत एक किलोवाट पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार, तीन किलोवाट पर 78 हजार और तीन किलोवाट से अधिक क्षमता के संयंत्र लगाने पर 78 हजार तक की सब्सिडी दी जा रही है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए केंद्रीय पोर्टल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपीसीएल ने इस पोर्टल पर राज्य में आवेदन संबंधी सभी औपचारिकताएं समय से पहले ही पूरी कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसई ने बताया कि नेशनल पोर्टल pmsuryaghar.gov.in के माध्यम से राज्य के निवासी सीधे आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के साथ योजना से जुड़ी सभी जानकारियां भी ली जा सकती हैं।


- लाभार्थियों को दी जाएगी सब्सिडी

योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी परिवार को सोलर पावर प्लांट लगाने का खर्च विभाग की ओर से नियुक्त की गई कंपनी को नकद देना होगा। बाद में लाभार्थी द्वारा दिए गए बैंक खाते में केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed