{"_id":"59fe004a4f1c1ba7678b9665","slug":"222-nomination-papers-of-the-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के 222 नामांकन-पत्र दाखिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद के 222 नामांकन-पत्र दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन करने के अब सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। रविवार को अवकाश के दिन भी नामांकन प्रक्रिया चलेगी, जिसके बाद सोमवार को दोपहर तीन बजे नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम अवसर रहेगा। वहीं, शनिवार को जिले के सभी निकायों के अध्यक्ष पदों के लिए 25 और सभासद पदों के लिए 222 नामांकन पत्र जमा कराए गए।
शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में एसडीएम कोर्ट में रिटर्निंग आफिसर सदर सुरजीत सिंह के समक्ष नगर पालिका परिषद शामली अध्यक्ष पद के लिए विमला देवी पत्नी संजीव कुमार, सुशीला देवी पत्नी सुरेंद्र कौशिक, राजेश रानी पत्नी नरेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
वहीं, भाजपा से घोषित प्रत्याशी दीपिका संगल पत्नी अजय कुमार संगल ने नामांकन-पत्र के चार सेट खरीदे, जबकि नीरु गुप्ता पत्नी संजीव कुमार, अमिता रानी पत्नी विवेक कुमार, अमिता संगल, चित्रा पुत्री श्यामलाल, सुमन शर्मा पत्नी विजय कुमार, रविता मित्तल, अरमान राणा की पत्नी रेशमा राणा ने भी शामली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे। वहीं वार्ड सभासद पदों के लिए 53 नामांकन पत्र जमा किए गए।
विज्ञापन
नगर पंचायत एलम अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रीना पंवार पत्नी अश्वनी पंवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जबकि वार्ड सभासद पदों के लिए 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नगर पंचायत थानाभवन अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी के रूप में कुलसुम पत्नी तनवीर ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए। पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज की पत्नी रफत परवीन ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड सभासद पदों के लिए 24 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
नगर पंचायत जलालाबाद अध्यक्ष के लिए बसपा प्रत्याशी के रूप में अब्दुल गफ्फार के अलावा नदीम पुत्र मकसूद, नदीम अहमद पुत्र शकील और असलम ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड सभासद पदों के लिए 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नगर पंचायत बनत अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया। वार्ड सभासद पदों के लिए 12 नामांकन पत्र जमा कराए गए।
उधर, तहसील ऊन में नामांकन प्रक्रिया के दौरान शनिवार को नगर पंचायत झिंझाना अध्यक्ष पद के लिए नौशाद कुरैशी और दिलशाद कुरैशी ने नामांकन पत्र जमा किया।
जबकि अमित कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा। वार्ड सभासद पदों के लिए 11 नामांकन पत्र जमा हुए, जबकि दो नामांकन पत्रों की खरीद हुई। नगर पंचायत ऊन अध्यक्ष पद के लिए राजबीर सिंह ने नामांकन पत्र जमा कराया, जबकि श्रीपाल सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, वार्ड सभासद पदों के 9 नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पंचायत गढीपुख्ता अध्यक्ष पद के लिए सत्यपाल सिंह ने नामांकन पत्र जमा कराया।
आचार संहिता का उल्लंघन होने पर कार्रवाई
कैराना। शनिवार को तहसील कैराना में नगर पालिका कैराना और कांधला अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशियों तथा सभासद पदों के लिए 85 नामांकन पत्र जमा कराए गए। वहीं कई प्रत्याशियों द्वारा ढोल बाजे के साथ रोड शो करने वालों की वीडियोग्राफी करते हुए पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी प्रारंभ कर दी है।
शनिवार को कई चेयरमैन पद के प्रत्याशियों व वार्ड सभासद प्रत्याशियों ने ढोल बाजे के साथ तहसील तक जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस ने कैराना चेयरमैन पद के एक प्रत्याशी के जुलूस में ढोल बाजा बजाने वाले दो युवकों के ढोल जब्त करते हुए उन्हें कोतवाली मेें बैठा लिया। साथ ही पुलिस ने पूरे दिन ढोल के साथ जुलूस निकालने वाले प्रत्याशियों की वीडियोग्राफी भी कराई। कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।