फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   22 families got second installment of housing

Shamli News: 22 परिवारों को मिली आवास की दूसरी किश्त

Fri, 24 Mar 2023 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
22 families got second installment of housing
शामली, जलालाबाद। पिछले पांच साल से आस लगाए बैठे हसनपुर लुहारी के 22 परिवारों की मुराद अब पूरी हो रही है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत 22 परिवारों के खाते में अब दूसरी किश्त भी डाल दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के तहत हसनपुर लुहारी गांव में 22 परिवारों को पात्र मानते हुए उनके मकान स्वीकृत किए गए थे। इस योजना के तहत एक परिवार को तीन किश्त में 1.40 लाख रुपये की धनराशि अपना मकान बनवाने के लिए दी जानी है। लेकिन बजट के अभाव में अब तक सरकार द्वारा इन परिवारों को पैसा मुहैया नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

पांच साल बाद जाकर सरकार ने इस योजना में लंबित पड़े स्वीकृत मकानों की सुध ली है। अपना पक्का घर बनाने के लिए सरकारी मदद का इंतजार कर रहे 22 परिवारों को बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना योजना के लिए चयनित लाभार्थियों के खाते में सीधे प्रथम किश्त एक माह पूर्व भेज दी गई थी। इसके बाद अब दूसरी किश्त के रूप में 70 हजार रुपये भेजे गए हैं। दूसरी किश्त आने के बाद लाभार्थियों ने भी छत डालने का काम शुरू कर दिया है। सरकार के नियमों की माने तो छत तैयार होने के बाद तीसरी व अंतिम किश्त पात्रों के खाते में जाएगी। ग्राम पंचायत सचिव नीरज सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खातों में दूसरी किश्त का पैसा भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed