{"_id":"5c797ccbbdec2259b05bd0ef","slug":"21551465675-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत ने हटवाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत ने हटवाया अवैध कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत ने हटवाया अवैध कब्जा
थानाभवन। शिकायत के बाद नगर पंचायत ने चमड़ा पैठ की भूमि से अवैध रूप से कब्जा हटवाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी से नगर पंचायत ने करीब तीन दो बीघा भूमि से कब्जा हटवाते हुए नींव उखाड़ दी।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि कस्बे के चमड़ा पैठ में सरकारी संपत्ति पड़ी हुई है। इस भूमि पर पिछले सालों में कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करते हुए प्लाटिंग कर दी। कुछ लोगों ने हाल ही में नगर पंचायत में शिकायत करते हुए अवैध कब्जा हटवाने की मांग की थी। इसके बाद शुक्रवार को ईओ रवि यादव पालिका कर्मी और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और करीब दो बीघा भूमि से नींव उखाड़ते हुए कब्जा हटवाया। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि यह भूमि उनके नाम पर है। साथ ही लोगों ने मामले की दोबारा जांच की मांग की। इस पर ईओ ने शीघ्र दोबारा जांच कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।