{"_id":"5c36328abdec2256a770638d","slug":"21547055754-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया निर्माण न होने से हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया निर्माण न होने से हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। बुढ़ाना मार्ग पर टूटी पुलिया को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रालोद नेता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। डीएम को पत्र भेजकर पुलिया निर्माण की मांग की है।
कस्बे के कांधला-बुढ़ाना मार्ग रेलवे मंडी के निकट पिछले दो माह से पुलिया क्षतिग्रस्त हालत में है। जिसके कारण आए दिन वहां पर हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गन्ने तुलाई के इस समय में पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि मामले को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। बुधवार को ग्रामीणों ने रालोद नेता राजन जावला के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए डीएम अखिलेश सिंह को पत्र भेजकर पुलिया को बनवाए जाने की मांग की है। रालोद नेता राजन जावला ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही पुलिया निर्माण चालू नहीं हुआ तो वे ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल करेंगे। मौके पर ताराचंद, सुरेश, नरेश, मनोज, विशाल, सतबीर, राजू सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।