{"_id":"5c0814fbbdec2241a32300d4","slug":"21544033531-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में बायोगैस संयत्र स्थापित होगे, हटाए जाएंगे भूमि से अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में बायोगैस संयत्र स्थापित होगे, हटाए जाएंगे भूमि से अवैध कब्जे
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। डीएम ने गो संरक्षण समिति की बैठक में गोशालाओं की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में गो संरक्षण समिति एवं पक्षियों की बर्ड फ्लू बीमारी के रोकथाम के मद्देनजर पशुपालन विभाग के अफसरों की बैठक लेकर समीक्षा की। डीएम ने कहा कि गोशालाओं की भूमि से अवैध कब्जे हटवाए जाए। गोशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए गोशालाओं में बायोगैस संयंत्र स्थापित किया जाने के निर्देश दिए। गोशालाओं में गोवंश की क्षमता का विकास किए जाने, वध एवं तस्करी से बचाए गए गोवंश संरक्षित किए व वन विभाग अपनी अवनत वन भूमियों व ऊसर भूमियों के सुधार हेतु गोबर एवं गो-मूत्र का उपयोग करें। वन विभाग गोशालाओं में ऐसे पौधों का वृक्षारोपण करे जिसे चारे के रूप में उपयोग किया जा सकें। बर्डफ्लू बीमारी के संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यह पक्षियों की विषाणु जनित बीमारी है, जो मनुष्यों में भी फैल सकती है। अपील की कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी मृत पक्षी को देखे तो वह तत्काल पशुपालन विभाग को सूचना दे। बैठक में सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एडीएम केबी सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, वन विभाग व गौशाला शामली एवं जलालाबाद के अध्यक्ष मंत्री एवं गौ सेवा आयोग द्वारा नामित सदस्य मौजूूद रहे।