{"_id":"5bddf02abdec2269c41f4f2a","slug":"21541271594-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में बढ़ी भीड़, पुलिस हुई सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में बढ़ी भीड़, पुलिस हुई सतर्क
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। दिवाली के मद्देनजर शनिवार को शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन ने देर शाम ही बाजारों में ई रिक्शाओं का संचालन बंद करा दिया। बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग बंद कर दिए गए हैं। रविवार से ये व्यवस्था पूरी तरह लागूू हो जाएगी। उधर, देर रात पुलिस ने बाजारों में सुरक्षा के लिहाज से गश्त की और व्यापारियों को हिदायतें दी।
धनतेरस और दिवाली की शॉपिंग से बाजारों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। शनिवार को बाजारों में काफी चहल पहल रही। लोग बर्तनों की खरीददारी करने लगे हैं। शनिवार की शाम को बाजारों में भीड़ देख पुलिस प्रशासन ने ई रिक्शाओं की बाजारों में एंट्री बंद करा दी। शिव चौक , फव्वारा चौक गांधी बाजार आदि जगहों पर बैरियर लगा दिए गए हैं। शाम को एएसपी अजय प्रताप सिंह और सीओ अशोक कुमार ने शहर के बाजारों में गश्त की। उन्होंने बाजारों में चल रहे ई रिक्शा को बाहर कर दिया। चेताया गया कि यदि बाजार में घुसे तो चालान किया जाएगा। कई ई रिक्शाओं का पुलिस ने चालान भी किया। पुलिस ने व्यापारियों से कहा कि बाजार में अपनी दुकान के अंदर ही सामान रखें। सड़क के बीच में सामान ना रखें। एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि कोतवाली और यातायात पुलिस को चेताया गया कि वे बाजार में किसी भी हालत में जाम ना लगने दें। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि शुक्रवार सुबह से शहर के बाजरों के रास्तों पर बैरियर लगा दिए जाएंगे और बड़े वाहनों की नो एंट्री हो जाएगी।