फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राधा- रानी जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ और भंडारा

राधा- रानी जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ और भंडारा

Sun, 16 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
राधा- रानी जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ और भंडारा
राधा-रानी जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ
विज्ञापन

शामली। शहर के सुभाष चौक पर हनुमान सेवा मंडल द्वारा राधा रानी जन्मोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पंडित प्रभुशंकर शास्त्री ने संगीतमय सुंदर कांड पाठ कराया। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने शहर के वशिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। उन्होंने शांतिदेवी, मंजू अग्रवाल, शशि अरोरा, सरोज बाला, मंजू शर्मा, जयभगवान, रामपाल, सत सिंह, राजेंद्र, घनश्यामदास गर्ग, सोहनलाल, राधेश्याम मित्तल आदि को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा मंडल में सेवा करने वाले पदाधिकारियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। बाद में महाआरती का आयोजन किया गया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कालरा सहित शहर के प्रसिद्ध लोगों ने भाग लेकर धर्मलाभ उठाया। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। शहर तथा आसपास क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। मौके पर संस्थापक अध्यक्ष पवन गोयल, अजय गर्ग, खुशीराम अरोरा, अमित संगल, योगेश तायल, तरुण संगल, निखिल अग्रवाल, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed