{"_id":"5b9560e3867a557f180c39de","slug":"21536516323-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा हाथी पलटने पर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा हाथी पलटने पर किसान की मौत
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा हाथी पलटने पर किसान की मौत
शामली। पानीपत मंडी में सब्जियां बेचने जाते समय तितावी थाना क्षेत्र के गांव घोलरी निवासी किसान का छोटा हाथी शामली में कैराना रोड पर कंडेला के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसके साथी घायल हो गए।
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के गांव धोलरी निवासी किसान नीरज पुत्र सत्तू और मनोज पुत्र मदन रविवार को अपने गांव से छोटा हाथी करके बैंगन लादकर पानीपत स्थित मंडी में ले जा रहे थे। छोटा हाथी को नाजिम पुत्र महबूब निवासी तितावी चला रहा था। जब वह शामली में कैराना रोड पर कंडेला ओद्योगिक क्षेत्र के पास पहुंचे, तो अनियंत्रित होकर छोटा हाथी पलट गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को शामली सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नाजिम व मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। युवा किसान नीरज की मौत की सूचना पर उसके परिवार वाले भी शामली पहुंच गए। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।