फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रत्येक ब्लाक में बनाए गए चार-चार मॉडल मीना मंच

प्रत्येक ब्लाक में बनाए गए चार-चार मॉडल मीना मंच

Sat, 04 Aug 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक ब्लाक में बनाए गए चार-चार मॉडल मीना मंच
शामली। मीना मंच के माध्यम से 6-14 वर्ष की छात्राओं के नामांकन, ठहराव, अभिव्यक्ति, क्षमता, नेतृत्व और सहयोग की क्षमता विकसित करने के प्रयास फलीभूत हुआ। इसके चलते विद्यालय स्तर से अनेक आयोजन व समस्या का निदान करने में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ी है। इसको और विकसित करने के लिए हर ब्लाक में चार-चार उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मॉडल मीना मंच गठित किए गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने मॉडल मीना मंच के लिए मानक तय किए हैं। इसमें ऐसे उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल किए गए है, जहां कुल नामांकन 60 से कम हो। इसके अलावा जिस विद्यालय में अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक के नामांकन की बहुलता हो। बीएसए गीता वर्मा ने कहा कि मॉडल मीना मंच के गठन के निर्देश दिए जा चुके हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी सूची तैयार कर भेज दी है। प्रत्येक ब्लाक से चार-चार तथा कुल मिलाकर 20 मॉडल मीना मंच घोषित किए गए हैं। कार्यक्रम के तहत छात्राओं को नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, लड़के और लड़की में कोई अंतर न होना, शिक्षा सभी का अधिकार आदि बातों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

मॉडल मीना मंच बनने वाले उच्च प्राथमिक स्कूलों की सूची
1. शामली ब्लाक : जूनियर हाईस्कूल गोहरनी, कन्या जूनियर हाईस्कूल बनत, जूनियर हाईस्कूल लिलौन, कन्या जूनियर हाईस्कूल लांक।
2. कैराना ब्लाक : जूनियर हाईस्कूल कंडेला, जूनियर हाईस्कूल टिटौली, जूनियर हाईस्कूल ऊंचा गांव, जूनियर हाईस्कूल आर्यपुरी।
3. कांधला ब्लाक : जूनियर हाईस्कूल भभीसा, जूनियर हाईस्कूल गढ़ीदौलत, जूनियर हाईस्कूल पिजोंखरा, जूनियर हाईस्कूल मीमला।
4. थानाभवन ब्लाक : जूनियर हाईस्कूल जलालाबाद, जूनियर हाईस्कूल हींड, जूनियर हाईस्कूल हरड़ फतेहपुर, जूनियर हाईस्कूल बंतीखेड़ा।
5. ऊन ब्लाक : जूनियर हाईस्कूल म्यान कस्बा, कन्या जूनियर हाईस्कूल लपराना, जूनियर हाईस्कूल उदपुर, जूनियर हाईस्कूल टपराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed