{"_id":"5b2552984f1c1b634d8b6e99","slug":"21529172632-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज के भौतिकवादी युग में युवा संस्कृति से होते जा रहे दूर: एसपी सिंहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज के भौतिकवादी युग में युवा संस्कृति से होते जा रहे दूर: एसपी सिंहा
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित हुए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन गाजियाबाद से आए ग्रुप हेड क्वार्टर के ग्रुप कमांडर ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभी को भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया। वहीं विधायक ने कैडेट को देश सेवा के प्रति जागरूक किया। योग का अभ्यास करा नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में बड़ौत सहित 600 कैडेट ने भाग लिया।
शनिवार को माजरा रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह कॉलेज में एनसीसी यूपी 85 बटालियन के तत्वावधान में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शुभारंभ विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया। शिविर के दूसरे दिन सभी कैडेट को पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रभारी योग प्रशिक्षक कर्ण सिंह, मनोज गोस्वामी, मुकेश कुमार, नरेंद्र सिंह ने योग का प्रशिक्षण दिया। सभी को योगासनों का अभ्यास कराते हुए जीवन में स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि भारत वर्ष युवाओं का देश है। युवा शक्ति विभिन्न क्षेत्रों में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी से योग कर शरीर को स्वस्थ रखते हुए देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं गाजियाबाद ग्रुप हेड क्वार्टर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एसपी सिंहा ने कैंप का निरीक्षण किया। उनके पहुंचने पर एनसीसी कैडेट ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर कमांडर का स्वागत किया। कहा कि एनसीसी भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण इकाई है। जिसके माध्यम से अध्ययनरत छात्रों को विशेष प्रशिक्षण देकर विभिन्न सशस्त्र बलों में भावी ऑफिसर बनने के लिए तैयार किया जाता है। अनुशासन को जीवन में आत्मसात कर अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयत्नशील एवं संघर्षशील रहने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कैडेट को ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, अनुपम सक्सेना, अन्य एनसीसी अधिकारी मौजूद रहे।