फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मतदान केंद्र का भ्रमण कर करनी होगी रिपोर्ट तैयार

मतदान केंद्र का भ्रमण कर करनी होगी रिपोर्ट तैयार

Tue, 15 May 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्र का भ्रमण कर करनी होगी रिपोर्ट तैयार
मतदान केंद्र का भ्रमण कर करनी होगी रिपोर्ट तैयार
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर बूथों के लिए भ्रमण पंजिका तैयार कराई गई है। अब हल्का इंचार्ज बूथ पर जाकर निरीक्षण तो करेंगे ही साथ ही भ्रमण पंजिका को भरकर अधिकारियों को सौंपेंगे। भ्रमण पंजिका में बूथ से संबंधित सारी जानकारी संबंधित सवाल पूछे गए हैं।
लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों में पुलिस-प्रशासन लगा हुआ है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों को चयन करने के साथ ही अतिसंवेनदशीलता के कारकों को भी खोजा जा रहा है। एसपी देवरंजन वर्मा ने पहले ही जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए थे कि हल्का इंचार्ज से लेकर, सीओ तक सभी अधिकारी बूथों पर स्वयं जाएंगे ओर व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसी के संबंध एसपी के आदेश पर एक भ्रमण पंजिका तैयार की गई है। इस भ्रमण पंजिका को संबंधित एसओ और एसआई को साथ लेकर जाना होगा। बूथ पर जाकर अधिकारियों को इस भ्रमण पंजिका में पूछे गए सवालों को वही पर भरना होगा। भ्रमण पंजिका अधिकारी द्वारा स्वयं बूथ पर जाकर भरी गई, इसके लिए उन्हें सेल्फी भी लेनी होगी। सोमवार को भ्रमण पंजिका कैराना कोतवाली में इंस्पेक्टर जेएस कालरा ने सभी को सौंपी।
विज्ञापन



इन सवालों की देनी होगी जानकारी...
मतदान केंद्र का नाम, मोहल्ले का नाम, थाना, विधानसभा का नाम, भ्रमण करने वाले पुलिस अधिकारी नाम व नंबर, भ्रमण का दिनांक, मतदान के संबंध में सामान्य जानकारी जैसे मतदान केंद्र की श्रेणी, मतदेय स्थल की श्रेणी, बूथ का नाम। मतदान केंद्र की भौगोलिक स्थिति जैैसे-थाने से दूरी, आने वाले मार्गों का विवरण, अंतर्गत आने वाले गांव मोहल्ले। भौतिक सुविधाएं जैसे-पानी, बिजली, फर्नीचर, छाया, शौचालय और कमरे की व्यवस्था। कम्युनिकेशन नेटवर्क- मतदान केंद्र के पास रहने वाले पांच निष्पक्ष एवं पुलिस के सहयोगी व्यक्तियों के नाम व पते आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन



भ्रमण के दौरान सेल्फी भी लेनी होगी
अधिकारियों को यह पंजिका मौके पर जाकर खुद भरनी होगी। पुलिस अधिकारी इस पंजिका को स्वयं मौके पर जाकर भर रहे है या नहीं? इसकी भी सघन मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारी को एक सेल्फी ग्रुप पर डालनी होगी।
भ्रमण पंजिकाएं आ गई है, जिसके संबंध में संबंधित हल्का इंचार्जों को आवश्यक दिशा-निर्देेश दिए गए हैं।
-जेएस कालरा
कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed