फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शुरु हो गया बूढा बाबू तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य

शुरु हो गया बूढा बाबू तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य

Fri, 27 Apr 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
शुरु हो गया बूढा बाबू तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य
थानाभवन। कस्बा थानाभवन में बूढ़ा बाबू तालाब के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। धार्मिक मान्यता वाले इस तालाब का सुंदरीकरण का कार्य एक साल में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इस तालाब के सुंदरीकरण के लिए गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से शासन ने 72 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। इसके सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में नगर पंचायत थानाभवन को 36 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। स्वीकृत धनराशि मिलने के बाद नगर पंचायत की ओर से तालाब के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले दिन तालाब से पानी निकाल कर बगल में स्थित दूसरे तालाब में डाला गया, ताकि उक्त तालाब को भी पुनर्जीवित किया जा सके। साथ ही पास में खुदाई कराई जा रही है, जिससे यहां सीढ़ियों का निर्माण होगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि तालाब के सुंदरीकरण ऐतिहासिक रुप से ही किया जाएगा। तालाब के आसपास पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही फुटपाथ भी तैयार कराया जाएगा, ताकि शाम के समय आने वाले लोगों को मनोरम दृश्य मिले तथा टहलने के लिए फुटपाथ का इस्तेमाल हो सके।
विज्ञापन


नगर पंचायत ने हटवाए होर्डिंग्स : बैनर
थानाभवन। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नगर पंचायत थानाभवन ने नगर में हाइवे और प्रमुख मार्गों से राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनर और प्रचार सामग्री हटवानी शुरू कर दी। शुक्रवार को नगर पंचायत कर्मियों ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर विभिन्न राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर एवं हेर्डिंग्स हटवा दिए। अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि कस्बे से पोस्टर, बैनर हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed