{"_id":"5ad8d9104f1c1b46098b573d","slug":"21524160784-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूह को पाकीजगी प्रदान करती है पवित्र कुरान की तालीम र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूह को पाकीजगी प्रदान करती है पवित्र कुरान की तालीम र
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरान दुनिया की सबसे बड़ी दौलत
कैराना।
दारुल उलूम देवबंद से आए प्रख्यात आलिम-ए-दीन हजरत मौलाना सलमान ने कहा कि पवित्र कुरान की तालीम मनुष्य की रूह को पाकीजगी प्रदान करती है। कुरान दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है, इसको प्राप्त करने वाले को दुनिया और आखिरत में कामयाबी अवश्य मिलेगी।
नगर के मोहल्ला आलकलां में स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया तालीमुल कुरान में एक दिवसीय मुसाबकतुल कुरान अलकरीम (कुरान कंपीटिशन) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौलाना सलमान नदवी ने कहा कि मुसलमान अपने सही रास्ते से भटक रहा है। मकानों और दुकानों से पवित्र कुरान की जगह गानों की आवाजें सुनाई देती है। दाढ़ियां भी फैशनेबुल होने लगी है। हाल ऐसा हो गया है जैसेे रसूल को भुला दिया गया है। उन्होंने कहा कि अल्लाह किसी न किसी जरिये से अपने बंदों को सुधरने की हिदायत देता है, बस हमें समझने की जरूरत है। दुनिया में अल्लाह ने परीक्षा के लिए भेजा है। मौलाना नुरूल हसन राशिद ने कहा कि हमारे क्षेत्र में आज भी करीब 50 हजार घर ऐसे हैं, जहां कुरान की घरों में रोज तिलावत होती है। उन्होंने बच्चों को दीनी तालीम देने पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्र में बच्चियों के लिए और मदरसों की स्थापना करने को कहा। जमीयत उलमा-ए-हिंद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हजरत मौलाना आकिल ने समाज में फैल रही कुरीतियों को जड़ से समाप्त कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन हजरत मुफ्ती मौलाना साबिर जमील कासमी ने किया। कार्यक्रम मौलाना सलमान की दुआ पर संपन्न हुआ। अंत में मदरसे के मोहतमिम मौलाना इमरान व कारी अनीसुर्रहमान ने तमाम अतिथियों व उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया।