{"_id":"5ab943c84f1c1b304e8b4777","slug":"21522090952-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मचारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मचारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विद्युत निगम के संविदा कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभूल सिंह सैनी के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह को अपनी मांगो को देकर अवगत कराया कि विद्युत निगम के ठेकेदारों को 3500 से लेकर 4000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन देकर श्रम विभाग के नियमों का खुलेआम अवहेलना की जा रही है। इस संबंध में गत 11 जनवरी को शामली के बिजली के अधीक्षण अभियंता को मांगो को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की गई थी। अधीक्षण अभियंता शामली ने आश्वासन दिया था कि ठेकेदारों से वार्ता करके निविदा-संविदा कर्मचारियों अगस्त 2017 के बाद से न्यूनतम मासिक वेतन दिलाया जाएगा। अभी तक किसी भी निविदा संविदा को न्यूनतम वेतन व ईपी एफ का यूए एन नंबर नही दिलाया गया है। ठेकेदार को हटाकर सीधे विभाग द्वारा निविदा संविदा कर्मियों के खाते मेें वेतन दिलाए जाने की मांग की है। चेतावनी दी कि 31 मार्च तक मांगे पूरी न होने पांच अप्रैल को बेमियादी धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। मौके पर विनोद कुमार, अमित पंवार, मौहम्मद आशिक, संजय कुमार, तरुण कुमार मौजूद रहे।