{"_id":"5aa564ca4f1c1b92778b4dce","slug":"21520788682-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात ने जलाया दस बीघा गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात ने जलाया दस बीघा गन्ना
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस बीघा गन्ना जला
कैराना (शामली)। गन्ने के खेत में आग लग जाने से 10 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव तितरवाड़ा निवासी इनाम ने किशोरपुर के जंगल में बिल्ला निवासी ऊंचागांव से 10 बीघा कृषि भूमि ठेके पर ले रखी है, इसमें उसने गन्ने की फसल लगा रखी थी। रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते उसके खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना किसान ने दमकल विभाग को दी, जिस पर शामली से दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर पानी डाल कर बुझाया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह से जल चुकी थी। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात नशेड़ी ने जलती बीड़ी को उसके खेत में डाल दिया और इस कारण आग से फसल बर्बाद हो गई। किसान ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।