{"_id":"5a6f68894f1c1ba3268b73a8","slug":"21517250697-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास जयंती में शांति व्यवस्था बनाए जाने को लेकर पुलिस बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास जयंती में शांति व्यवस्था बनाए जाने को लेकर पुलिस बैठक
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शांति कायम रखना जरूरी
थानाभवन।
संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से पुलिस कवायद में जुटी है। थाना प्रभारी ने जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के आयोजकों के साथ बैठक करके शांतिपूर्वक आयोजन करने की बात कही।
संत रविदास जी महाराज की जयंती 31 जनवरी को मनाई जाएगी। थानाभवन क्षेत्र के कई गांवों में इस दौरान शोभायात्रा निकाली जाती हैं। इसी के चलते सोमवार शाम थानाभवन थाने पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने जयंती आयोजकों के साथ बैठक की। थानाध्यक्ष ने कहा कि जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शांति व्यवस्था बनाए रखी जाएगी। डीजे इत्यादि नियंत्रित ध्वनि में ही चलाएं तथा सभी से उनकी समस्या पूछकर उनका हल किया। बैठक में मोहित, ओमबीर यारपुर, मास्टर सतेंद्र हिंड, अवनीश कुमार, सुभाष, राकेश, राजवीर, अनिल बर्मन, चुन्नीलाल रशीद गढ़, किशनपाल, ईसम पाल, संजीव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।