{"_id":"59ac4d024f1c1b53738b4eee","slug":"21504464130-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास शिविर लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास शिविर लगाने की तैयारी
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल संस्कार शिविर लगेगा
शामली। महिला पतंजलि योग समिति की तरफ से देहात क्षेत्र में बाल संस्कार एवं बाल व्यक्तित्व विकास शिविर लगाए जाएंगे। उसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सितंबर माह के दौरान विभिन्न गांवों के स्कूलों में शिविरों का आयोजन होगा। रविवार को मोहल्ला धर्मपुरा में जिला प्रभारी डॉक्टर कुुमुद शर्मा के आवास पर बैठक हुई। उसमें सितंबर माह के दौरान ग्रामीण अंचल के स्कूलों और अन्य स्थानों पर लगने वाले बाल संस्कार एवं बाल व्यक्तित्व विकास शिविरों की कार्ययोजना बनाई गई। बताया कि इन शिविरों के माध्यम से बच्चों को संस्कारित बनाने और उनके व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही बच्चों को योग कराकर उससे होने वाले फायदों की जानकारी दी जाएगी। बैठक में वीना अग्रवाल, अनीता बंसल, मूर्ति देवी, ऋतु गर्ग, अंजू देवी, मुकेश चौधरी, सविता सरोहा, कृष्णा देवी, बालेश चौधरी, रूपा रघुवंशी, सुवासिनी, शिखा गोयल, मुनेश, तनुश्री, नीरज, रविता और भावना आदि मौजूद रहीं।