{"_id":"59a3173e4f1c1b6f178b4a06","slug":"21503860542-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
शामली।
आरके इंटर कॉलेज में चल रहे उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड प्रादेशिक कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में बेसिक कोर्स का समापन हो गया। इस अवसर पर प्राथमिक चिकित्सा, स्काउट दल का संचालन, दीक्षा संस्कार आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर के अंतिम दिन प्राथमिक चिकित्सा, स्काउट दल का संचालन, दीक्षा संस्कार, टेंट लगाना आदि के साथ बेसिक कैंप की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्काउट और गाइड ने टेंट लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैंप में प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता फैलाई। मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त ब्रजेश वशिष्ठ ने समस्त प्रशिक्षुओं की हौसलाअफजाई की। इस अवसर पर प्रवीन कुमार, रूचिता ढाका, जिला आयुक्त अनुराग शर्मा, डॉक्टर हीरा सिंह, लोकेंद्र सिंह, राज सिंह, लक्ष्मण सिंह, गीता रानी, सुरेश कुमार, संतोष, दीपमाला आदि मौजूद रहे।