{"_id":"597b8cc24f1c1b09738b46ab","slug":"21501269186-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजवीर मुंडेट का किया जाएगा बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजवीर मुंडेट का किया जाएगा बहिष्कार
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
निर्वाल खाप की चौधराहट को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को हुए सम्मेलन में राजवीर सिंह मुंडेट ने बतौर निर्वाल खाप चौधरी के रूप में बयान दिया, जिसे लेकर लोगों में रोष है। उनका कहना है कि निर्वाल खाप के चौधरी चंद्रवीर सिंह हैं, राजवीर सिंह मुंडेट नहीं। इसे लेकर राजवीर सिंह मुंडेट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
शुक्रवार को मोहल्ला बड़ीआल स्थित जाट चौपाल में निर्वाल खाप के लोगों की पंचायत हुई। इसमें सतपाल पहलवान ने कहा कि बृहस्पतिवार को खाप चौधरियों के सम्मेलन में राजवीर सिंह मुंडेट ने खुद को निर्वाल खाप का चौधरी बताया और उसी हैसियत से सम्मेलन में शामिल हुए। जबकि संवैधानिक तौर पर चौधरी चंद्रवीर सिंह निर्वाल खाप के चौधरी हैं। उन्होंने बताया कि आगामी छह अगस्त को शामली के हरदेवनगर में खाप चौधरियों की महापंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें निर्वाल खाप का खुद को चौधरी बताने वाले राजवीर सिंह मुंडेट का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान निर्वाल खाप के चौधरी चंद्रवीर सिंह, बतीसा खाप के चौधरी सूरजमल, कालखंडे खाप के चौधरी संजय सिंह, गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह के अलावा देवराज पहलवान, सतबीर सिंह मूंछ, प्रहलाद सिंह, धर्मवीर सिंह निर्वाल, विनोद निर्वाल, त्रिलोक चंद निर्वाल, देव कुमार निर्वाल, कीरत सिंह निर्वाल, सुधीर निर्वाल, विशाल निर्वाल, प्रदीप निर्वाल, भोपाल सिंह, वेदपाल सिंह, सोहनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।