फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पिछले 10 दिनो से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान

पिछले 10 दिनो से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Thu, 13 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पिछले 10 दिनो से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान
दस दिन से पेयजल संकट
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला शांतिनगर में बीते 10 दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

मोहल्ला शांतिनगर निवासी भूरा, अमित, राजकुमार आदि ने बताया कि पूर्व में माता वाली गली में पाइप लाइन में लीकेज की दिक्कत थी, जिसके बाद नगर पालिका से कर्मचारी लीकेज को ठीक करने आए थे। इसके बाद से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। मकानों में प्रथम और द्वितीय मंजिल पर पानी नहीं पहुंच रहा है और न ही नीचे की टंकियों में ठीक से आ रहा है। करीब दस दिनों से परेशानियों का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। वार्ड सभासद और चेयरमैन से भी समस्या को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक शिकायत का निस्तारण नही हुआ है। सुबह शाम पानी के लिए लोगों ो काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed