फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गागोर में गहराया पेयजल संकट लोग परेशान

गागोर में गहराया पेयजल संकट लोग परेशान

Tue, 20 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
गागोर में गहराया पेयजल संकट लोग परेशान
ऊन।
विज्ञापन

गांव गागौर में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव में जल निगम द्वारा लगाए गए हैंडपंपों से दूषित पानी निकल रहा है। कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से हैंडपंपों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
गांव के मिंटू ने बताया कि उसके घर के सामने लगे हैंडपंप का पानी अगर ज्यादा समय तक रखा जाता है तो उसका रंग पीला पड़ जाता है। इस पानी के कारण बर्तन भी खराब होने लगे हैं। दूषित पानी के प्रयोग से लोगों में भयंकर बीमारियां फैलने का खतरा सता रहा है। अधिकारियों से इस संबंध में शिकायतें भी की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। गिरते भूजल स्तर के कारण हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। महक सिंह का कहना है कि उसके घर के सामने लगा सरकारी नल काफी समय से खराब पड़ी है। इस कारण उसके आस पास रहने वाले लोगों को दूसरी जगह से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संजय का कहना है कि पानी के खराब होने का सबसे मुख्य कारण चीनी मिल है। मिल का केमिकलयुक्त पानी गांव से कुछ ही दूरी पर एक जगह एकत्र होता रहता है। जिसके कारण भी गांव के अंदर लगे हैंडपंपों का पानी दूषित हो रहा है। गांव के अंदर करीब 70 से भी ज्यादा सरकारी नल लगे हैं, लेकिन इनमें से आधे से ज्यादा खराब हैं।
विज्ञापन

----कोट
जो हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं, उन्हें चिह्नित कराया जाएगा। साथ ही जो हैंडपंप खराब पडे़ हैं, उन्हें रिबोर करा दुरुस्त कराया जाएगा- विपिन राठी, बीडीओ ऊन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed