{"_id":"610ed2098ebc3e798c40f66f","slug":"2125-candidates-gave-tgt-exam-shamli-news-mrt5509203113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 2125 अभ्यर्थियों ने दी टीजीटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 2125 अभ्यर्थियों ने दी टीजीटी की परीक्षा
विज्ञापन
शामली वीवी इंटर कॉलेज में रोल नम्बर देखते अभ्यर्थी
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिला मुख्यालय पर तीन केंद्रों पर प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा (टीजीटी) की दो पालियों में परीक्षा हुई। पहले दिन दोनों पालियों में 2125 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित हुए, जबकि पहली पाली में 123 व दूसरी पाली में 228 यानी कुल 351 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
शनिवार को तीन परीक्षा केंद्र राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज, हिंदू कन्या इंटर कालेज और वीवी इंटर कालेज शामली में प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा हुई। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक हुई। इस पाली में विज्ञान, कला, गृह विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइजर के बाद एंट्री दी गई। केंद्र के प्रवेश द्वार पर ही अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। सभी अभ्यर्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज में पंजीकृत 480 अभ्यर्थियों में 438 परीक्षा में सम्मलित हुए और 42 अनुपस्थित रहे। हिंदू कन्या इंटर कालेज में पंजीकृत 504 अभ्यर्थियों में 431 ने परीक्षा दी और 73 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
वीवी इंटर कालेज में पंजीकृत 32 अभ्यर्थियों में 24 उपस्थित और आठ अनुपस्थित रहे। इस तरह से पहली पाली में कुल पंजीकृत 1016 में 893 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 123 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक हुई। इस पाली में जीव विज्ञान, कार्मस और अंग्रेजी की परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 1460 अभ्यर्थियों में 1232 ने परीक्षा दी और 228 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में कुल पंजीकृत 480 अभ्यर्थियों में 420 ने परीक्षा दी और 60 गैर हाजिर रहे। हिंदू कन्या इंटर कालेज में कुल पंजीकृत 504 में 429 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 75 अनुपस्थित रहे। वीवी इंटर कालेज में कुल पंजीकृत 476 में 383 ने परीक्षा दी जबकि 93 ने परीक्षा छोड़ी। इस तरह से दोनों पालियों में 2125 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 351 ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि तीनों केंद्रों पर परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और कोई अभ्यर्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।

शामली वीवी इंटर कॉलेज में अभ्यार्थियो के प्रमाण पत्र चैक करते शिक्षक- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इंटर कॉलेज में परिक्षा देते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI