फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   21 hectares of land of Shernagar will be taken to establish a new colony in the city

Shamli News: शहर में नई कॉलोनी बसाने के लिए ली जाएगी शेरनगर की 21 हेक्टेयर जमीन

Wed, 30 Jul 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 30 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
21 hectares of land of Shernagar will be taken to establish a new colony in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत नई कॉलोनी बसाने के लिए पीनना और रुकनपुर सहित अब शेरनगर की 21 हेक्टेयर भूमि लेने का भी प्रस्ताव है। आज आयोजित होने वाली मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में उक्त प्रस्ताव पर चर्चा होगी। शामली महायोजना-2031 के प्रस्ताव को भी पुष्टि के लिए रखा जाएगा।

नए शहरों के समग्र एवं समुचित विकास विकास के लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना का प्रस्ताव एमडीए में दो वर्ष पहले आया था। प्राधिकरण के पास लैंड बैंक शून्य होने के कारण महायोजना 2031 में शामिल गांव पीनना और रुकनपुर की 11 हेक्टेयर भूमि अर्जित कर नई कॉलोनी बसाने का प्रस्ताव 12 मार्च 2024 की बोर्ड बैठक में सैद्धांतिक तौर से स्वीकृत हुआ था। इसके लिए पीपीआर तैयार कराने के निर्देश दिए गए। 18 दिसंबर की बैठक में संबंधित भू स्वामियों से सहमति लेने का निर्णय लिया गया। नौ अप्रैल 2025 आयोजित बोर्ड बैठक में एमडीए सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर भू स्वामियों से सहमति लेने के साथ ही अन्य विकल्प तलाशने का निर्णय भी लिया गया। इसके बाद नई कॉलोनी बसाने के लिए पीनना-रुकनपुर की 11 हेक्टेयर सहित गांव शेरनगर की 21 हेक्टेयर भूमि लेने का प्रस्ताव तैयार किया गया। शामली महायोजना 2031 पर भी लगेगी मुहर : विकास प्राधिकरण की नौ अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक मेंं मुजफ्फरनगर महायोजना-2031 की पुष्टि की गई थी। आपत्तियों के निस्तारण में हुई देरी के कारण केंद्र सरकार की अमृत जीआईएस आधारित शामली महायोजना 2031 और कैराना का प्रस्ताव बैठक में नहीं रखा गया था। शासन की ओर से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद प्राधिकरण ने बोर्ड में परिचालन विधि से उसका अनुमोदन कराया। जिसकी पुष्टि का प्रस्ताव आज 11.30 बजे होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed