फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   थाने पर पुलर सकर्मियो की कमी

थाने पर पुलर सकर्मियो की कमी

Thu, 03 Jan 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
थाने पर पुलर सकर्मियो की कमी
कांधला। थाने में पुलिसकर्मियों की भारी कमी के चलते होमगार्ड के जवान ड्यूटी को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को संभाल रहे हैं। थाने में पुलिसकर्मियों की कमी को पूरा करने के लिये उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

कस्बे के थाने में पुलिसकर्मियों की कमी के कारण होमगार्ड के जवान से काम लिया जा रहा है। थाने में 37 होमगार्ड कस्बे में गश्त करने के साथ ही बैंकों पर ड्यूटी, दिल्ली बस स्टैंड पर ड्यूटी, डायल 100 पर ड्यूटी करने के साथ ही स्थानीय पुलिस चौकियों पर भी तैनात रहते हैं। शासन की ओर से थाने पर एक एसएचओ, 11 उपनिरीक्षक, 36 हैंड कांस्टेबल, 175 कांस्टेबल के पद स्वीकृत हैं। जबकि वर्तमान में स्थानीय थाने पर एक एसएचओ, 11 उपनिरीक्षक, 16 हैंड कांस्टेबल और मात्र 34 कांस्टेबल तैनात हैं। थाने में पुलिस कर्मियों का भारी टोटा होने के कारण होमगार्डों से ड्यूटी ली जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त का कहना है कि काफी संख्या में पुलिसकर्मी कुंभ मेले में ड्यूटी लगी है। जबकि कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी वीआईपी ड्यूटी में लगी रहती है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही थाने पर पुलिसकर्मियों को तैनाती मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed