{"_id":"5c2a5fcfbdec2257290836ea","slug":"201546280911-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल से जनपद को उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से जनपद को उम्मीद
विज्ञापन
आने वाले साल से शामली को लगी हैं कई उम्मीदें
शामली। आने वाले साल से शामली को कई उम्मीदे हैं। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट निर्माण के अलावा बनत में नए बिजलीघर की शुरूआत की संभावनाएं हैं। सल्फा और काबड़ौत पुल के निर्माण के अलावा मेरठ-करनाल हाईवे की मरम्मत से हादसों पर अंकुश लगने की उम्मीद यहां के लोगों को है।
जिले में इस समय कई विकास योजनाएं चल रही हैं। जिला मुख्यालय स्थल पर कलक्ट्रेट निर्माण का बजट के अभाव में निर्माण रुका हुआ है। प्रशासन ओर जनप्रतिनिधि इसके लिए प्रयासरत हैं। उम्मीद है कि नए साल में इसका बजट मिलने से ये निर्माण पूरा हो जाएगा। एसपी कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय समेत कई विभाग की कलक्ट्रेट में शिफ्ट होने की पूरी उम्मीद है। आए दिन सड़क हादसों की वजह से टूटी जर्जर हो चुकी मेरठ-करनाल हाईवे की मरम्मत का बजट मिलने की भी नए साल में पूरी उम्मीद है। इसके अलावा पानीपत खटीमा मार्ग की मरम्मत भी पूरी होने की संभावना है।
स्वास्थ्य के लिहाजा से जिला अस्पताल का निर्माण भी इस साल पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा यहां के लोगों को मिलने लगेगी। एसपी अजय कुमार भी नए साल में जनपद के लिए पुलिस फोर्स की मांग कर रहे हैं। महिला पुलिस कर्मियों की भी जनपद में कमी है। यातायात विभाग में एक भी महिला पुलिस कर्मी नहीं है। लिहाजा उम्मीद है कि आने वाले साल में जनपद के यातायात विभाग में महिला पुलिस कर्मी भी नजर आएंगी ओर स्टाफ की कमी भी पूूूरी होगी। नवंबर में शुरू हो चुके गन्ना पेराई सत्र के भुगतान और कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए आवेदन और जांच में सही मिलने के बाद भी 104 किसानों की सब्सिडी रुकी है। अत: किसान भी सरकार से उम्मीद लगाए हैं कि सरकार नए साल में उनकी रुकी सब्सिडी का तोहफा देगी।