{"_id":"5c1fc9e7bdec22571559818a","slug":"201545587175-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में बनत को मिला प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में बनत को मिला प्रथम पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में बनत को मिला प्रथम पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में रैकिंग में जिले में सबसे स्वच्छ चयनित किए गए वार्डों को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। प्रथम पुरस्कार नगर पंचायत बनत के वार्ड-11 को मिला, जबकि थानाभवन को दूसरा व शामली को तीसरा पुरस्कार मिला।
रविवार को नगर पालिका परिषद शामली में आयोजित समारोह में डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने जिले में सबसे स्वच्छ वार्ड के रूप में चयनित नगर पंचायत बनत के वार्ड-11 दुर्गापुरी को प्रथम पुरस्कार देने की घोषणा की। डीएम ने प्रथम पुरस्कार नगर पंचायत बनत के अध्यक्ष, वार्ड समिति अध्यक्ष एवं संबंधित निकाय के अधिशासी अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। द्वितीय पुरस्कार नगर पंचायत थानाभवन के वार्ड-11 हकीमान को और तीसरा पुरस्कार नगरपालिका शामली के वार्ड 25 नया बाजार को दिया गया। कार्यक्रम में एडीएम केबी सिंह, एसडीएम शामली प्रशांत भारती, एसडीएम/ईओ ऊन केपी तोमर, शामली पालिका चेयरमैन अंजना बंसल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार, एलम नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर दीपा पंवार, ऊन नगर पंचायत अध्यक्ष कुलदीप मान, थानाभवन नगर पंचायत अध्यक्ष रफत परवीन, बनत/थानाभवन के ईओ रवि यादव, ईओ शामली सुरेंद्र सिंह, मालिनी गर्ग, योगेंद्र, देवेंद्र पंडित, सुमन रानी, आशीष कुमार, महेश धीमान, हाजी खालिद, आशुतोष, अनिल उपाध्याय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक गोविंद कुमार, आदेश सैनी, सुखपाल सिंह, अनिल शर्मा, सुभाषचंद, लक्ष्मण सिंह, ओम सिंह, जसबीर आदि मौजूद रहे। चयनित वार्डों के विकास को मिलेगा अतिरिक्त बजट
डीएम ने बताया कि स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में जिले में प्रथम पुरस्कार पाने वाले वाले बनत के वार्ड-11 के विकास हेतु साढ़े 11 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। द्वितीय पुरस्कार पाने वाले नगर पंचायत थानाभवन के वार्ड संख्या-11 हकीमान के विकास हेतु साढ़े सात लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार पाने वाले नगर पालिका परिषद शामली के वार्ड संख्या-25 नया बाजार को के विकास हेतु साढ़े पांच लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
डीएम से चार सभासदों ने की वार्डों का सर्वे कराने की मांग
शामली। नगरपालिका शामली के वार्ड 23 की निशी रानी, वार्ड पांच के राजीव गोयल, वार्ड 16 के अनिल कुमार उपाध्याय व वार्ड 12 के पंकज गुप्ता ने डीएम अखिलेश सिंह को पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि उनके वार्डों को वार्ड स्वच्छ प्रतिस्पर्धा से बाहर रखा गया है। इसका वे कारण जानना चाहते हैं। उन्होंने डीएम से उनके वार्डों का सर्वे कराने की मांग करते हुए दावा किया कि स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में उनके वार्ड किसी से पीछे नहीं है।