{"_id":"5c0814f7bdec2241754a2f55","slug":"201544033527-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौंपा डीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौंपा डीएम को ज्ञापन
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी आफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर बुलंदशहर जिले में स्याना की घटना पर चिंता प्रकट करते हुए डीएम को ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश के बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग की।
बुधवार को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया के जिला उपाध्यक्ष हाफिज अजीम के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम अखिलेश सिंह को सौंपा। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में नफरत की राजनीति करने वाले असामाजिक संगठनों द्वारा बार बार कानून का खुले आम मजाक बनाया जा रहा है। तीन दिसंबर को बुलंदशहर जिले के स्याना कस्बे में हुई घटना पर चिंता जताई। बुलंदशहर में माहौल खराब होने से प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ती जारही है। उन्होंने बिगड़ रही कानून व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। मौके पर मौहम्मद हारून, आसिफ, मुजम्मिल, आरिफ, नदीम खान, मौहम्मद नजाकत, मौहम्मद फिरोज आदि मौजूद रहे।
कैशलेस स्वास्थय योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी
सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनरों की बैठक
शामली। सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनर एसोसिएशन की बैठक में कैशलेस स्वास्थ्य योजना की धीमी प्रगति और सरकार द्वारा स्वास्थ्य पर प्रस्तुत प्रति पूर्ति बिल के भुगतान के संबंध में सरकार द्वारा रोक लगाए जाने पर आपत्ति प्रकट करते हुए सदस्यों ने रोष प्रकट किया है। बुधवार को शहर के रेलपार में एसोसिएशन शामली शाखा के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता मे मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें चिकित्सा प्रति पूर्ति बिलो के भुगतान ब्याज समेत किए जाने की मांग की है। बैठक में मदनपाल सिंह, हरवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, ईश्वर सिंह, नवरत्न शर्मा, सोमपाल सिंह, भीष्म राठी, बीरसेन शर्मा, बाल किशन आर्य, तेजपाल सिंह, अमन कुमार मौजूद रहे।