{"_id":"5ba7d955867a557f53455482","slug":"201537726805-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी में किया गणपति प्रतिमा का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी में किया गणपति प्रतिमा का विसर्जन
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना/थानाभवन। अनंत चतुर्दशी पर यमुना नदी में गणपति की मूर्तियों के विसर्जन के लिए यूपी और हरियाणा के श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान यमुना घाट पर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज रही।
क्षेत्र के गांव गोहरनी स्थित मंदिर से गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के लिए शोभायात्रा के साथ शामली में झिंझाना रोड पर पूर्वी यमुना नहर पर लाई गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। विधि विधान से पूजन किया गया। इसके बाद गणपति बप्पा मोरया की आवाज बुलंद करते हुए मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान ब्रजेश मस्ताना, भानू कश्यप, संजीव कुमार, मिंटू, अजय, राजन कुमार, गोपाल आदि मौजूद रहे। उधर, रविवार को अनंत चतुर्दशी पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शामली आदि कस्बों से लोगों ने यमुना ब्रिज पर गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया। इस दौरान दोनों प्रदेशों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना के उपरांत विसर्जन किया गया। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा रंगो की बौछार की और गणपति महाराज के भजनों पर झूमते नजर आए। यमुना नदी पुल पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही, जिसमें वाहन रेंगते नजर आए।
उधर, कस्बा थानाभवन की अग्रवाल कॉलोनी से गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद नगर परिक्रमा हुई। गणपति महाराज के भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। इसके बाद गंगा यमुना के संगम गंदेवड़ा में विधि विधान से गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर सावित्री देवी, राजेश गोयल, संदीप गोयल, चीनू, अनु, मोनू, नवनीत, अंबुज, अमित गोयल आदि मौजूद रहे।