फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्राचीन शस्त्र कला का किया हैरतअंगेज प्रदर्शन

प्राचीन शस्त्र कला का किया हैरतअंगेज प्रदर्शन

Sun, 23 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्राचीन शस्त्र कला का किया हैरतअंगेज प्रदर्शन
जलालाबद।
विज्ञापन

कस्बे में मोहर्रम के अवसर पर प्राचीन शस्त्रों से खेले जाने वाला खेल पटा का आयोजन किया गया। मरहूम उस्ताद शरीफ खां के अखाड़े के खिलाड़ियों ने प्राचीन शस्त्र कला का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया और करबला के शहीदों की याद करते हुए नारे लगाए। पटा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

रविवार को मोहर्रम का जुलूस करबला के शहीदों की शहादत में मोहल्ला अमानत अली में मरहूम उस्ताद शरीफ खां अखाड़े के उस्ताद मोहम्मद हनीफ खान उर्फ भूरु मियां ने सलामी बाद अखाड़े खलीफाओं रूखसार अहमद, फकीरा खान, अजीम अहमद, इस्लाम खान, असलम खां को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करने के बाद जुलूस की शुरुआत की। मोहल्ला अमानत अली में बड़ा कुआं मैदान पर अखाड़े के खिलाड़ियों ने प्राचीन शस्त्र बरछी, बल्लम, बाना, तलवार, परसा, बराटी, गतका परी और लाठियों की युद्ध कला का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। अखाड़े में छोटे बच्चों ने भी लाठियां, तलवार, चलाकर लोगों को दांतो तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान खिलाड़ी साइकिल के रिम के चारों ओर जली आग के बीच से छलांग लगाकर कूदें। इस हैरतअंगेज कारनामे को देखकर सभी चकित रह गए। पटा का जुलूस बंबा चौक से होते हुए खैरादिया चौक, भाईजान चौक, कटहेड़ा बाजार, नीलगरान चौक, मोती बाजार, कुरेशियान चौक, खेड़ा राईयान से होता चेयरमैन अब्दुल गफ्फार के आवास पर पहुंचा। जहां पर जुलूस का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed