{"_id":"5b9d53c8867a557f5e02c2db","slug":"201537037256-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलस्यान चौपाल पर होगी काव्यांजलि सभा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलस्यान चौपाल पर होगी काव्यांजलि सभा आज
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलस्यान चौपाल पर होगी काव्यांजलि सभा आज
कैराना। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान कैराना क्षेत्र में चलाया जाएगा। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर काव्यांजलि सभा होगी। इन दोनों आयोजनों की तैयारी के संबंध में कैराना में मायापुर फार्म पर बैठक के दौरान भाजपाइयों ने चर्चा की।
शनिवार को कैराना स्थित मायापुर फार्म पर भाजपा नेत्री मृगांका सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी कंडेला मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। उसमें कहा गया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों की सफाई का कार्य किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से काठा नदी, यमुना तट, सरकारी अस्पताल, सरकारी स्कूल आदि स्थानों पर सफाई का कार्य किया जाएगा। वहीं, रविवार को कैराना में कलस्यान चौपाल पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर शाम सात बजे काव्यांजलि सभा होगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, मंडल प्रभारी राजकुमार शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश सिंह, मंडल प्रवासी राजकुमार चौहान, रविन्द्र कश्यप, श्रीपाल कश्यप, प्रवीण एडवोकेट, मधु सैनी, नवाब सिंह, राजीव चौहान, प्रदीप चौहान, राकेश चौहान, कृष्ण मित्तल, राजदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।