{"_id":"5ada34804f1c1b340a8b5900","slug":"201524249728-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने दो कांस्टेबलों को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने दो कांस्टेबलों को किया लाइन हाजिर
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कार्य में लापरवाही बरतने तथा भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे दो कांस्टेबलों को एसपी के आदेश पर लाइन कर दिया गया। एसपी ने दोनों की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
झिंझाना थाने में तैनात कांस्टेबल प्रताप लंबे समय तक शामली कोतवाली में तैनात है। कई दिनों पूर्व उनका तबादला झिंझाना थाने में हुआ था। जिसके बाद दो दिन पूर्व प्रताप की रवानगी झिंझाना थाने के लिए कर दी गई थी। आरोप है कि वह कार्य में लापरवाही बरतते हैं तथा भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसके अलावा जलालाबाद चौकी पर तैनात सिपाही मनोज पर भी कार्य में लापरवाही बरतने तथा भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगे है। एसपी ने मामले की जांच कराई तो उनको इसकी पुष्टि हो गई। जिसके बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर दोनों कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने कांस्टेबलों की जांच सीओ सिटी एके सिंह को सौंपी है तथा जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।