{"_id":"5a7758014f1c1ba32a8b5985","slug":"201517770753-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कैराना आ सकते हैं राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कैराना आ सकते हैं राजनाथ सिंह
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सांसद हुकुम सिंह के निधन पर दुख प्रकट करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को कैराना पहुंच सकते हैं। इसकी चर्चा के साथ ही पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है, लेकिन अधिकारिक रूप से उनके कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है।
दरअसल, सांसद हुकुम सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बीच अच्छे संबंध रहे। क्योंकि जब राजनाथ सिंह यूपी के मुख्यमंत्री थे, तब हुकुम सिंह कैराना विधानसभा से विधायक थे। साथ कार्य करने के चलते हुकुम सिंह से उनकी करीबी हो गई, जो लगातार बनी रही। कैराना में विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास और उद्घाटन भी राजनाथ सिंह ने हुकुम सिंह के प्रयास से ही किया था। रविवार रात यह चर्चा फैल गई कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को कैराना के मायापुर फार्म हाउस पहुंचकर सांसद हुकुम सिंह का निधन होने पर दुख प्रकट करने आ सकते हैं। इस सुगबुगाहट के साथ ही पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया। अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यक्रम तो नहीं मिला है, यदि अधिकारिक तौर पर कार्यक्रम प्राप्त होता है, तो सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करा ली जाएंगी।