{"_id":"5a565a254f1c1b0a198b45da","slug":"201515608613-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पोल क्षति ग्रस्त, चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली पोल क्षति ग्रस्त, चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
शामली। कसेरवा फीडर से जुड़े दो बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से शामली सिटी व ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे से ज्यादा बिजली आपूूूर्ति प्रभावित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को दोपहर जिले के 220 केवी के कंडेला बिजलीघर से जुड़े कसेरवा फीडर के दो बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होगए। शामली सिटी व ग्रामीण क्षेत्रों के फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद करके क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों की लाइनों को ठीक करने के लिए दोपहर तीन बजे बाद बिजली अधिकारियों ने शटडाऊन लेकर काम शुरू कर दिया था। बुधवार की शाम सात बजे तक कसेरवा फीडर पर कार्य चलने से बिजली आपूर्ति बंद रहने से हाहाकार मच गया। चार घंटे के ब्रेक डाऊन के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु की गई है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि कंडेला बिजली घर के कसेरवा फीडर के दो बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने के बाद चार घंटे का ब्रेकडाऊन लिया गया था। सात बजे के बाद शामली शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।