{"_id":"5a3bfd664f1c1bd1408be3d8","slug":"201513880934-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद धूमधाम के साथ मनाएंगी चरण सिंह का 115 वां जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद धूमधाम के साथ मनाएंगी चरण सिंह का 115 वां जन्मदिन
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद धूमधाम के साथ मनाएगी चरणसिंह का जन्मदिन
शामली। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में किसान मसीहा चौधरी चरणसिंह के 115 वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई।
बृहस्पतिवार को माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई, जिसमें 23 दिसंबर को चौधरी चरणसिंह का 115 वां जन्मदिन धूमधाम के मनाने व कार्यक्रम करने को लेकर चर्चा हुई। पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि किसान मसीहा का 115 वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और उनके विचारों को गोष्ठी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सुबह नौ बजे हवन होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मजदूर, किसान और व्यापारियों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हवन में आहुति देकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में भी किसान घाट पर उनकी समाधि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में हवन कराया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चौधरी साहब की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन व संचालन युवा नगर अध्यक्ष विकास धीमान ने किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी, तरसपाल मलिक, सत्यवीर, बलबीर मलिक, ऋषिपाल राझड़, प्रमोद, सनोज, वाजिद, विक्रांत, योगेश, राजन, हरेंद्र, विशाल, रविंद्र मलिक, नरेश, सोहनपाल, सुनील मलिक आदि मौजूद रहे।