{"_id":"59f624734f1c1bf4688b8112","slug":"201509303411-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू युवा वाहिनी ने किया प्रदेश सरकार की योजनाओं का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू युवा वाहिनी ने किया प्रदेश सरकार की योजनाओं का गुणगान
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। इस दौरान संगठन में कई नए पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया।
रविवार को शामली के वार्ड नंबर सात मोहल्ला दयानंद नगर और बड़ी माता मंदिर वार्ड नंबर 13 में बैठक की गई। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता बलराम राणा ने किया। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप गौड़ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के उद्देश्य पर कार्य कर रही है। अपराध पर नियंत्रण किया गया है, जिससे व्यापारी वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। इस दौरान गौरव गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष, रोहित गोयल को वार्ड नंबर सात से अध्यक्ष, वार्ड नंबर आठ से अनुज मेहरा को अध्यक्ष, निकित कोरी को वार्ड उपाध्यक्ष और सचिन को वार्ड उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में जिला संयोजक रवींद्र कालखंडे, जिला प्रभारी बिट्टू, जिला महामंत्री सुनील राजपूत, जिला प्रवक्ता बलराम राणा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, नगर अध्यक्ष संदीप उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष सुरेश बजाज, ब्लाक प्रभारी अमित राणा, टिंकू गोस्वामी, गौरव गुप्ता, अनुज मेहरा, रोहित गोयल, गौरव भारद्वाज और वाशु जिंदल आदि उपस्थित रहे।