{"_id":"59aafb9b4f1c1b50738b4e31","slug":"201504377755-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर और गांव में हुआ जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर और गांव में हुआ जलभराव, लोग परेशान
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
लगातार हो रही बारिश के कारण कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार शाम से लगातार बारिश होने से कस्बे की बस्तियों में जहां पानी भरा हुआ है, वहीं दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर गड्ढों में पानी भरा होने के कारण राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, चरथावल मार्ग पर तालाब का पानी सड़क पर आ जाने से सड़क ने भी तालाब का रूप धारण कर लिया है। वहीं, बिजलीघर के सामने बनी सड़क में गड्ढे बन गए हैं। इसी मार्ग में डिग्री कॉलेज में जाने वाली छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर, मदीना कॉलोनी में घरों में पानी भर जाने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। उधर, नगर को जोड़ने वाले एक दर्जन अंडरपासों में पानी निकासी न होने के कारण यहां कई फुट तक पानी भर गया है। जिससे खेत में जाने वाले किसानों को परेशानी हो रही है।