{"_id":"598767ca4f1c1b540f8b4800","slug":"201502046154-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का बदला मिजाज, दिन में जबरदस्त गर्मी, शाम को बादल छाए रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का बदला मिजाज, दिन में जबरदस्त गर्मी, शाम को बादल छाए रहे
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पल पल बदलता रहा मौसम का मिजाज
शामली। पूरे दिन जबरदस्त गर्मी के कारण दिन का तापमान 31डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम के समय आकाश में बादल छा जाने से बारिश की संभावना बनी रही। मौसम वैैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम गरम के कारण कभी भी बारिश हो सकती हैं।
रविवार की सुबह के समय आकाश में बादल छाए रहे। दस बजे के बाद तेज धूप निकलने से जबरदस्त गर्मी हुई। हवा न चलने से भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम चार बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चार किमी हवाएं चलने से देर रात तक कभी बूंदाबांदी हो सकती है। उनका कहना है कि सोमवार- बृहस्पतिवार को बारिश व पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिह ने बताया कि आगामी दो तीन दिन में बारिश के संयोग बन रहे है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि सोमवार को जबरदस्त बारिश होने के आसार हैं।