फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सांसद ने सैन्य शिविरों पर हमलों को लेकर पूछा सवाल

सांसद ने सैन्य शिविरों पर हमलों को लेकर पूछा सवाल

Sun, 06 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने सैन्य शिविरों पर हमलों को लेकर पूछा सवाल
शामली।
विज्ञापन

कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने संसद में अतरांकित प्रश्न करते हुए सैन्य शिविरों पर आतंकी हमलों, हमलों में शहीद सैनिक और उनके आश्रितों को मिलने वाली सहायता राशि के साथ ही आतंकी हमलों की रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूछा।
संसद में उन्होंने प्रश्न किया कि गत तीन वर्षों के दौरान सैन्य शिविरों पर कितने आतंकी हमले हुए तथा उनमें कितने सैनिक शहीद हुए। ऐसे हमलों के पीड़ितों के परिवारों को क्षतिपूर्ति प्रदान करने के लिए क्या कदम उठाए गए। भविष्य में आतंकी हमलों से बचने के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से क्या कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही पूछा कि क्या खुफिया सूचनाओं की कमी के कारण सेना को हानि हो रही है, यदि ऐसा है तो घटनाओं से बचने के लिए क्या सुधारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद के प्रश्नों का जवाब रक्षा राज्यमंत्री डाक्टर सुभाष भामरे ने जवाब दिया। बताया कि आतंकवादियों द्वारा की गई हिंसा के कारण ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को वर्ष 2006 में 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती थी, जो 2016 से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। युद्ध अथवा सीमावर्ती मुठभेड़ों में शत्रु कार्रवाई के दौरान अथवा उग्रवादियों, आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई में शहीद होने वाले सैनिकों के आश्रितों को 2006 में 15 लाख रुपये मिलते थे, अब 35 लाख रुपये कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- वर्ष ---- घटनाओं की संख्या --- शहीद हुए सैनिक
2014 ------ 02 --------------------- 09
2015 ------ 02 --------------------- 0
2016 ------ 05 -------------------- 26
2017 (27 जलाई तक) ---- 1 ------ 03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed