{"_id":"5e7f7dd78ebc3e76c77b4c87","slug":"200-roadways-buses-run-to-transport-passengers-shamli-news-mrt4756587106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली- गाजियाबाद में फंसे यात्रियों को पहुंचाने के लिए चलाई 200यूपी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली- गाजियाबाद में फंसे यात्रियों को पहुंचाने के लिए चलाई 200यूपी रोडवेज की बसें
विज्ञापन
शामली: कैराना यमुना पुल पर बस में चढते मजदूर
- फोटो : SHAMLI
यात्रियों को पहुंचाने के लिए चलाईं 200 रोडवेज बसें
शामली। दिल्ली- गाजियाबाद सीमा पर फंसी सवारियां को उनके शहरों में पहुंचाने के लिए सहारनपुर रीजन की रोडवेज की 200 बसें शनिवार को संचालित की गई। दिल्ली-गाजियाबाद से आने वाली सवारियों का शामली में स्वास्थ्य की जांच होगी। उन्हें अलग रखा जाएगा। इसके बाद ही उन्हें उनके गांव जाने की इजाजत दी जाएगी।
लॉकडाउन में दिल्ली- गाजियाबाद सीमा पर फंसे हजारों यात्रियों को उनके पैतृक शहर और जिला मुख्यालय पर पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहारनपुर रीजन से शासन ने 200 रोडवेज बसों को मांगा गया था। सहारनपुर रीजन से यूपी रोडवेज की बसों को दिल्ली और गाजियाबाद लालकुंआ भेजा गया है। शनिवार को सहारनपुर से दिल्ली और गाजियाबाद बॉर्डर के लिए यूपी रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलाई गई यूपी रोडवेज की बसों का संचालन शुरू होगया है। सवारियों के रुकने और भोजन की अलग से व्यवस्था की जाएगी।
बसों को किया गया सैनिटाइज
शामली। सहारनपुर से गाजियाबाद जाने वाली रोडवेज बसों का शामली पहुंचने पर पहले बस अड्ड़े पर सैनिटाइज करके शामली से मेरठ होकर गाजियाबाद भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
यात्रियों को देना पड़ेगा किराया
शामली। यूपी रोडवेज सहारनपुर रीजन के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि दिल्ली- गाजियाबाद सीमा में दिहाड़ी मजदूर काफी संख्या में फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर शनिवार से मजदूरों को उनके शहर और जिला मुख्यालय पर पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों को दिल्ली- गाजियाबाद सीमा पर भेजी गई है। सवारियों से किराया लेकर उनके जिलों में पहुंचाने का काम किया जाएगा।

शघमली रोडवेज बस अडडे पर रोडवेज बस में बैठे यात्री- फोटो : SHAMLI

शामली रोडवेज बस अडडे पर रोडवेज बस में यात्री को सैनीटराईज करते चायक- फोटो : SHAMLI