{"_id":"5e8372f68ebc3e76932224fc","slug":"200-people-in-tablighi-jamaat-will-be-investigated-shamli-news-mrt476016424","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात में आए 200 लोगों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीगी जमात में आए 200 लोगों की होगी जांच
विज्ञापन
झिंझाना मस्जिद में त्रिपुरा से आये जमातियो के बारे में जानकारी लेते एसडीएम
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तब्लीगी जमात में आए 200 लोगों की होगी जांच
शामली/झिंझाना। दिल्ली में निजामुद्दीन दरगाह पर 13 दिन पहले हुए धार्मिक जलसे में शामिल होने वाले कई लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शासन में खलबली मच गई है। जिले की मस्जिदों में ठहरे तब्लीगी जमात की जांच शुरू कर दी गई है। जमात में आए करीब 200 लोगों के आने के बारे में जानकारी जिला प्रशासन को मिली है। पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मस्जिदों में जमात में आए लोगों की पड़ताल करनी शुरू कर दी है। अभी तक शामली और झिंझाना में असम से आई जमात में 27 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मंगलवार दोपहर को एसडीएम संदीप कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार और कोतवाल प्रेमवीर राणा पुलिस बल के साथ दिल्ली रोड तिमरसा मस्जिद में पहुंचे और जमात में आए 13 लोगों से जानकारी की। कोतवाल ने बताया कि मस्जिद में 12 लोग असम के जिला नागौन के और एक जिला सिबसागर के निवासी हैं। जमात में शामिल सभी लोग 28 फरवरी को असम से चले थे और एक मार्च को शामली पहुंचे थे। कोतवाल के मुताबिक सभी 13 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। फिलहाल सभी स्वस्थ मिले हैं। उन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन में रहने और लॉकडाउन का पालन करने के लिए उन्हें निर्देश दिए गए हैं। कस्बा झिंझाना में मस्जिद मरकज वाली में त्रिपुरा से तब्लीगी जमात में 14 लोगों के आने की सूचना मिली। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मस्जिद में पहुंचकर सभी 14 लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों की मेडिकल जांच की। फिलहाल जांच में सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। एसडीएम ऊन उद्भव त्रिपाठी के निर्देश पर कस्बा झिंझाना में तब्लीगी जमात में आए सभी 14 लोगों को घरों से हटाकर मोहल्ला तलाही स्थित मस्जिद नूर इलाही में क्वारंटीन किया गया है। पहले इन्हें अलग-अलग दो घरों में क्वारंटीन किया गया था। मकानों के बाहर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टर चस्पा कर लोगों को सतर्कता बरतने और त्रिपुरा से आए लोगों से संपर्क न करने की सलाह दी गई है। ऊन ब्लाक के चिकित्सा प्रभारी डा. लेखराम ने बताया कि त्रिपुरा से तब्लीगी जमात में आए 14 लोगों को दो मकानों में अलग-अलग कमरों में निश्चित दूरी पर रखा गया है। तब्लीगी जमात 19 मार्च को झिंझाना पहुंची थी।
कांधला में मस्जिदों में ठहरी जमातियों की जांच
कांधला। कस्बा कांधला और देहात की मस्जिदों में दूसरे राज्यों से पहुंची तब्लीगी जमात के लोगों के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाई।
मंगलवार को तहसीलदार कैराना प्रवीण कुमार, पुलिस और चिकित्सकों की टीम के साथ कस्बे के बिजलीघर रोड स्थित नुरानी मस्जिद पहुंचे। वहां पर उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से आए जमात के 15 लोगों से जानकारी की। चिकित्सकों की टीम ने जमात के लोगों की स्क्रीनिंग की और 14 दिन तक मस्जिद में हीं क्वारंटाइन करने की सलाह दी। इसके बाद टीम ने गांव मलकपुर की मस्जिद में पहुंची। वहां असम से जमात में आए 16 लोगों की गांव खे़डाकुरतान की मस्जिद में ठहरी असम के 12 लोगों की जमात व मरकज वाली मस्जिद में नई दिल्ली की 11 लोगों की जमात से जानकारी ली। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों से आए जमात के लोगों को मस्जिद में ही क्वारंटाइन करने की सलाह दी गई है। चिकित्सा प्रभारी डाक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी लोगों की जांच की गई। जांच में सभी स्वस्थ मिले हैं।