फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   20 people fell ill after eating buckwheat flour dumplings

Shamli News: कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से 20 लोग बीमार

Sat, 21 Mar 2026 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 21 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
20 people fell ill after eating buckwheat flour dumplings
अस्पताल में कुट्टू खाने से भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : गौरीगंज ​स्थित गोविंद गैस एजेंसी के बाहर बैठे उपभोक्ता।
गढ़ीपुख़्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता और आसपास के गांवों में नवरात्र पर कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से 20 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें निजी चिकित्सकों के यहां ले जाया गया, जहां से कई लोगों को शामली रेफर किया गया।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता में लोगों ने कस्बे की कई दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा था। नवरात्र पर शुक्रवार को कुट्टू की पकौड़ी खाने पर गांव दुल्लाखेडी निवासी बेबी, पायल, सलोनी व ज्योति, गांव राझड़ निवासी रेणू, गीता, बबीता निवासी गढ़ीपुख्ता, राजकिरण निवासी पठानपुरा, पुरमाफी निवासी मदनपाल, संगीता, गढ़ीपुख्ता निवासी तेजस्वी उर्फ जस्सी, अनिल, पिंकी सहित कई लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें पेट में दर्द उल्टी व दस्त आदि की शिकायत होने पर परिजन गढीपुख्ता के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां कई मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें शामली के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने बताया कि उन्होंने कुट्टू के आटे की पकौड़ी के अलावा कुछ और नहीं खाया था। चिकित्सक इसे फूड प्वाइजनिंग बता रहे हैं, फिलहाल उपचार के बाद मरीजों की हालत में सुधार है। पुलिस में परिजनों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं की गई है।

अस्पताल में कुट्टू खाने से भर्ती मरीज। संवाद

अस्पताल में कुट्टू खाने से भर्ती मरीज। संवाद- फोटो : गौरीगंज स्थित गोविंद गैस एजेंसी के बाहर बैठे उपभोक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed