फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   20 girl students selected in the campus interview of Government Women's Polytechnic

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के कैंपस इंटरव्यू में 20 छात्राओं का चयन

Sun, 22 May 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
20 girl students selected in the campus interview of Government Women's Polytechnic
शामली। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक शामली में जॉब हेतु कैंपस इंटरव्यू में 35 में 20 छात्राओं का चयन हुआ। चयनित छात्राओं में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि संस्था में नोएडा स्थित सैब्स एक्सपोर्ट गारमेंट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी द्वारा फैशन डिजाइनिंग एवं गारमेंट टेक्नोलॉजी ब्रांच की अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए जॉब हेतु कैंपस इंटरव्यू किया गया। इसमें 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कंपनी ने लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू लिया। इसमें 20 छात्राओं का चयन किया गया। प्राचार्य ने चयनित हुई छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व संस्था की इलेक्ट्रानिक्स ब्रांच की अंतिम वर्ष की छात्राओं के ऑनलाइन मिटसुबा स्किल प्राइवेट लिमिटेड एवं आनंद ग्रुप कंपनी में ऑनलाइन इंटरव्यू कराया गया, जिसमें आनंद ग्रुप कंपनी में तीन छात्राओं का और मिसुबा स्किल कंपनी में नौ छात्राओं का चयन हुआ था। इस अवसर पर संस्था के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर सचिन सैनी, विपुल सूर्यवंशी, सचिन विकल, तेजपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, महेश कुमार, सुशील कुमार, उर्वशी व जोनी सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed