{"_id":"610ec6018ebc3e7b890c2a9d","slug":"1990-people-got-anti-coronavirus-vaccines-in-the-district-shamli-news-mrt550912589","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1990 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1990 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले मेें 1990 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत 16 बूथों पर 1990 लोगों को टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शनिवार को 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का छह बूथों पर टीकाकरण किया गया। 900 के लक्ष्य के सापेक्ष 598 लोगों को टीके लगाए गए। 399 लोगों को पहली डोज व 199 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। 66.44 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 62 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 18 से 44 साल के लोगों को 10 बूथ पर टीके लगाए गए। 1750 के लक्ष्य के सापेक्ष 1392 लोगों को टीके लगे हैं। 1276 लोगों को पहली डोज व 116 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। 79.54 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 136 वॉयल खर्च हुई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में 1990 लोगों को टीके लगे हैं।
पांच दिन से नहीं मिला कोरोना का नया केस
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोराना का नया केस नहीं मिला है। जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या तीन है। पिछले पांच दिन से कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए फेस मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा है।