फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1987.50 quintals of wheat bought from 38 farmers, one farmer paid

Shamli News: 38 किसानों से खरीदा गया 1987.50 क्विंटल गेहूं, एक किसान का हुआ भुगतान

Thu, 20 Apr 2023 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
1987.50 quintals of wheat bought from 38 farmers, one farmer paid
शामली के गांव हसनपुर लुहारी में गेंहू क्रय केंद्र को निरीक्षण करते एआर कोऑपरेटिव राजवीर सिंह
शामली। जिले को गेहूं खरीद का तीन लाख क्विंटल लक्ष्य मिला है। पिछले 19 दिन एजेसियों के अथक प्रयास से जिले में 27 खरीद केंद्रों में 1987.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। जिला मुख्यालय में शामली मंडी में लगाए गए खरीद केंद्रों पर एक भी दाना गेहूं नहीं खरीदा गया है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग ने 543 क्विंटल, पीसीएफ ने 895 क्विंटल, पीसीयू 551.50 क्विंटल, मिलाकर कुल 1987.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार ने बताया कि शासन से तीन लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। अब तक जिले के 38 किसानों से 1987.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। एक किसान को गेहूं खरीद का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि खरीद एजेसिंयों के प्रयास से गेहूं की खरीद हुुई है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि बाजार मूल्य कम नहीं हो पा रहा है। बाजार मूल्य कम न होने से गेहूूं की खरीद नहीं बढ़ पा रही है। दूसरी ओर एआर काेऑपरेटिव राजवीर सिंह ने हसनपुर लुहारी में गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण करके व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


--
गेहूं लेकर पहुंचे पहले किसान को किया सम्मानित
गढ़ीपुख्ता। पीएफसी के गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर पहुंचे पहले किसान को अधिकारियों ने सम्मानित किया। क्रय केंद्र पर तैनात अधिकारियों ने अधिक से अधिक किसानों को क्रय केंद्र पर अपना गेहूं लाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे में पीएफसी ने बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर गेहूं क्रय केंद्र खोला है। बुधवार को क्षेत्र के गांव राझड़ निवासी किसान सुरेंद्र सिंह 80 क्विंटल गेहूं लेकर सबसे पहले क्रय केंद्र पर पहुंचे, जहां उनका सभापति मनोज राणा, एडीओ सीयूएन मुकेश कुमार, समिति सचिव बबलू कुमार ने स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में अपना गेहूं क्रय केंद्र पर लाने की अपील की। इस मौके पर समिति कर्मचारी प्रवेश कुमार, मांगी देवी सहित सुमित राणा, शिव कुमार, प्रदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed