फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कांधला में निकली भव्य शिवबारात की शोभायात्रा, जगह -जगह हुआ स्वागत

कांधला में निकली भव्य शिवबारात की शोभायात्रा, जगह -जगह हुआ स्वागत

Mon, 04 Mar 2019 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
कांधला में निकली भव्य शिवबारात की शोभायात्रा, जगह -जगह हुआ स्वागत
कांधला में निकाली भव्य शिवबारात
विज्ञापन

कांधला। महाशिवरात्रि पर विशाल शिव बरात धूमधाम के साथ निकाली गई। भव्य शोभायात्रा में दर्जनों बैंडबाजे और सुंदर आकर्षक झांकियां शामिल रही। कस्बे में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

सोमवार को कस्बे के पूर्वी यमुना नहर स्थित सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव एव दुर्गा मंदिर समिति तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर भगवान शिवबारात का दोपहर के समय पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के मोहल्ला गुजरान, रायजादगान, जामा मस्जिद, मेन बाजार, जैन स्थानक, जैन मंदिर, सहित मुख्यमार्गों से होती हुई मंदिर स्थल पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान गणेश, माता दुर्गा, साईंनाथ, राम, लक्ष्मण, हनुमान सहित दर्जनों सुंदर-आकर्षक झाकियां शामिल रहीं। भगवान भोलेनाथ का मुख्य विमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में बैंड व डीजों पर देशभक्ति गीतों से वातावरण में देश भक्ति का जोश भर दिया। इस दौरान सचिन गोयल, अंकुर अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, जितेंद्र सैनी, विपिन कुच्छल, संजीव अग्रवाल, मोहनलाल चावला, शरद मित्तल, वरुण जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed