फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तितरवाड़ा में सीआईए की दबिश

तितरवाड़ा में सीआईए की दबिश

Tue, 08 Jan 2019 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
तितरवाड़ा में सीआईए की दबिश
मुल्क में शांति के लिए दुआ की
विज्ञापन

कैराना। नगर के मदरसा जाहीदिया इम्दादुल उलूम में खानकाही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हजरत मुफ्ती हबीबुर्रहमान खैराबादी और विशिष्ट अतिथि दारुल उलूम से मुफ्ती आजम शरीक हुए। इस अवसर पर हजरत ने मदरसा प्रबंधक कारी यूनुस को अपना खलीफा मुकर्रर किया। उन्होंने मदरसे में प्रत्येक सोमवार को मगरिब नमाज के बाद मजलिस आयोजित किए जाने को कहा। अंत में मुल्क में अमन-ओ-अमान की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कब्जे के विरोध पर दंपती से मारपीट
कैराना। प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश का विरोध करने पर दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मोहल्ला दरबार खुर्द रेतावाला निवासी आसमा ने कोतवाली पर तहरीर दी कि मोहल्ले में उसके प्लाट की नींव भरी हुई है। आरोप है कि सोमवार शाम मोहल्ले के पांच लोग जेसीबी लेकर पहुंचे और उनके प्लाट की नींव खोदने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और उसके पति फुरकान को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त का दौरा फिर स्थगित
कैराना। मंगलवार को कैराना तहसील में सहारनपुर मंडल के आयुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी का दौरा एक बार फिर स्थगित हो गया। इससे पूर्व में तीन जनवरी को भी उनका दौरा प्रस्तावित था, लेकिन उस समय भी स्थगित हो गया था। मंडलायुक्त के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed