{"_id":"5bfee018bdec2241bb51d1dc","slug":"191543430168-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करे- तेजेंद्र निर्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करे- तेजेंद्र निर्वाल
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सड़क सुरक्षा कारण और निवारण विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि दुघर्टनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करना होगा।
बुधवार को करनाल रोड स्थित राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज में सड़क सुरक्षा कारण और निवारण विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने बढ़ती सड़क दुघर्टनाओं ने चिंता प्रकट की। उन्होंने हादसों में दूसरों की जान बचाने का छात्र-छात्राओं से आह्वान किया। एआरटीओ विभाग की ओर से एआरटीओ मुंशीलाल ने कहा कि सड़क सुुरक्षा के नियमों का पालन न करने के कारण हर साल सैकड़ों लोग मर रहे हैं। सड़क सुुरक्षा के नियमों का पालन करने पर जोर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने सड़क सुरक्षा के जनहित कार्यक्रमों बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करने पर जोर दिया।
भाषण प्रतियोगिता में महाराजा सूूरजमल स्कूल की निकिता ने प्रथम स्थान, सिल्वर बेल्स स्कूूल की इशिका को द्वितीय स्थान व सत्यनारायण इंटर कालेज के छात्र देवांश आत्रे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक व प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने शिक्षकों कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की क्षमा चौहान, सेंट फ्रांसिस स्कूल की मान्या अग्रवाल, सिल्वर बेल्स स्कूल की आस्था व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की रिद्मि तायल आदि को विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने 500-500 रुपये देकर सम्मानित किया। समारोह में जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या रूचिता ढाका, राजकीय बालिका हाईस्कूल की प्रधानाचार्य सीमा वर्मा मौजूद रही। कार्यक्रम संयोजक और प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने शिक्षकों कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
निकिता का होगा सम्मान समारोह
शामली। महाराजा सूरजमल स्कूल के प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा कारण और निवारण विषय में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा निकिता बालियान का विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रधानाचार्या वैशाली ने छात्रा निकिता बालियान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रा की भाषण की तैयारी करने वाले हिंदी अध्यापक राजीव तोमर की प्रशंसा की।