{"_id":"5bec6bb2bdec226975789bcd","slug":"191542220722-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली पर भड़के किसान, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली पर भड़के किसान, हंगामा
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने घटतौली पर नाराजगी जताई
बाबरी। क्षेत्र के गांव भंदौड़ा में बुधवार को किसानों ने घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। बाद में अफसरों ने पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत किया।
भंदौड़ा में थानाभवन शुगर मिल का तौल केंद्र है। किसानों का आरोप था कि बधुधवा को वे अपनी गन्ने की बोगियां उक्त केंद्र पर लेकर गए। बुग्गी तौलने पर उन्हें घटतौली का शक हो गया। किसानों ने वहां हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप है कि बुग्गी गांव के ही एक धर्म कांटे पर तुलवाई तो प्रत्येक बुग्गी पर करीब 80 किलो वजन कम मिला।
किसानों ने बताया कि उन्होंने इस मामले की सूचना अधिकारियों और गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा को भी दी। कुछ देर बाद जोन इंचार्ज ब्रजेश ,सचिव धनंजय सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सतीश सिंह, आदि कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और तौल लिपिक को मौके पर बुलवाया। किसानों ने अब तक की तौल पर 80 किलो गन्ना वापसी की मांग की। सचिव धनंजय ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि तौल कांटे की जांच कराई जा रही है। घटतौली पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। आश्वासन पर ही किसानों का गुस्सा शांत हुआ है।