फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नीव और चारदिवारी तैयार, बस अब छत का इंतजार

नीव और चारदिवारी तैयार, बस अब छत का इंतजार

Sun, 09 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
नीव और चारदिवारी तैयार, बस अब छत का इंतजार
कच्चा घर तोड़ डाला और नया बन नहीं पाया
विज्ञापन

थानाभवन। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार की ओर से 50 हजार रुपये की पहली किश्त मिलने पर लोगों ने अपने कच्चे मकान तोड़ डाले। नए मकानों का निर्माण काम शुरू कर दिया। अब दूसरी किश्त जारी न होने के कारण लोगों के निर्माण कार्य अधर में लटक गए हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत थानाभवन से पहले चरण में सात सौ में से 450 व जलालाबाद कस्बे से चार सौ में से 150 आवेदन को चयनित किया गया है। इसके बाद सरकार ने योजना के तहत चयनित पात्रों के खाते में पांच माह पूर्व पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये डाल दिए थे। जिसके बाद लोगों ने पहले अपने कच्चे मकानों को तोड़ा और फिर सरकार के नक्शे के आधार पर नए व पक्के मकान का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। पहली किश्त मिलने पर लोगों ने नींव भरकर दीवारें बनाने का काम शुरू करा दिया। इसके बाद से सरकार ने पात्रों के खाते में कोई पैसा नहीं भेजा है। इस वजह से लोगों का सामान पड़ा हुआ है और जिनकी नींव भरी है उनके काम भी अधूरे पड़े हैं। इस संबंध में कुलदीप कुमार, जयकुमार, संजय, प्रदीप, राकेश, तेजपाल, विपुल, लालाराम, सुंदर, भोला कश्यप, अंजू, प्रदीप, सुभाष, जयपाल, सतपाल आदि लोग कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक सरकार ने बाकी रकम नहीं भेजी है। उधर, शामली जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकार आरपी सिंह ने बताया कि जिन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त प्राप्त नहीं हुई है। उनकी सूची बनाकर भेज दी गई है। जल्दी ही दूसरी किश्त की धनराशि लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed